फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के सात लोग बेसुध मिले, चार गंभीर

Wed, 08 Nov 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पी‌ड़‌ित व्य‌क्त‌ि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिकन्दरपुर में सोमवार रात खाना खाकर सोए एक ही परिवार के सात लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह बेहोश मिले। उपचार के बाद इनमें तीन लोगों को 15 घंटे बाद होश आ गया जबकि तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हैरत की बात है कि परिवार की एक महिला व आठ माह का मासूम पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर में तेजवीर उर्फ कल्लू पुत्र वीरपाल तथा उसका छोटा भाई राजकुमार गांव के लोगों से दूध खरीदकर शहर में सप्लाई करते हैं। दोनों भाई अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। सोमवार की रात खाना खाकर सोया दोनों भाइयों का परिवार मंगलवार सुबह बेहोशी की हालात में मिला। इलाज के दौरान इनमें तीन लोगों को मंगलवार शाम को होश आ गया। चार की हालात गंभीर बनी हुई है जोकि शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी ओर राजकुमार की पत्नी रूबी व तेजवीर का आठ माह का नाती अधर्व स्वस्थ्य व सुरक्षित रहे। इस मामले में जब रूबी से बातचीत की गई तो उसने बताया किघर के सभी लोग तड़के सुबह तीन बजे जग जाते हैं।

सुबह तीन बजे जब वह जगी तो उसने अपने पास सो रहे अधर्व को दूध लाकर पिलाया। कुछ देर के इंतजार के बाद भी जब कोई और नहीं जगा तो उसने अपने पति, सास, बेटे तथा जेठ-जिठानी को आवाज लगाई। जब सभी बेसुध दिखाई दिए तो आनन फानन में उसने फोन से अपने मायके में सूचना दे दी। इसके एक घंटे बाद ही उसके मायके के लोग गांव पहुंच गए तथा ग्रामीणों की मदद से सभी को एम्बुलेंस द्वारा अलीगढ़ स्थित दीनदयाल अस्पताल ले गए। यहां उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में हीलाहवाली देख सभी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यहां मंगलवार शाम तक तेजवीर उर्फ कल्लू, अतुल पुत्र तेजवीर तथा अजय पुत्र राजकुमार को होश आ गया। देर शाम तक तेजवीर की मां सत्यवती, पत्नी राजाबाला, पूनम पत्नी अतुल तथा राजुकुमार की हालात गंभीर बनी हुई थी। फूड प्वाइजनिंग अथवा किसी प्रकार के जहर की आशंका को रूबी ने नकारते हुए बताया कि उसने भी वही खाना खाया था जोकि घर के अन्य लोगों ने खाया। जिस दूध को सभी ने पिया, उसी में से उसने जेठ के नाती अधर्व को दूध पिलाया। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। सभी लोग इस हादसे की वास्तविकता जानने को लेकर उत्सुक हैं। लेकिन हकीकत परिजनों के बयान अथवा जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। थानाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह का कहना है कि उन्हें इस कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आयेगी तो मामले की जांच की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें