जनपद में सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 31 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 289 है। अब तक संक्रमितों की संख्या 10751 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 10413 तक पहुंच गई है। तीन लाख 56 हजार से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। रविवार की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।