फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर सहित सात कोरोना संक्रमित

Thu, 04 Jun 2020 02:34 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के पिता में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी सात लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें से एक जेएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर है और दो जिला कारागार में निरुद्ध बंदी हैं। वहीं ब्राह्मणपुरी की संक्रमित महिला एक चिकित्सक की मां हैं। एक संक्रमित युवक आईसीयू में भर्ती है।  इस तरह जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 182 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को संक्रमित पाए गए 7 लोगों में एक जेएन मेडिकल कॉलेज का 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर है। ब्रह्मणपुरी की 62 वर्षीय संक्रमित महिला चिकित्सक की मां हैं। जेल में बंद दो संक्रमित बंदियों में से एक महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र का है, जबकि एक हाथरस के पुरदिलनगर का है। दोनों की उम्र 25 वर्ष है। दुबे का पड़ाव का 30 वर्षीय संक्रमित युवक फिलहाल पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आईसीयू में हैं।

वहीं उसका खैर बाईपास का उसका 35 वर्षीय दोस्त भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।  इसके अतिरिक्त अकराबाद के सरताज नगला का 18 वर्षीय युवक संक्रमित है। रिपोर्ट आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी संक्रमित लोगों का ब्योरा जुटा रहे हैं। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने सात संक्रमितों की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें