फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : असदपुर कयाम में 1.33 अरब रुपये की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
असदपुर कयाम में अवैध जमीन पर कब्जा मुक्त कराते नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम ने असदपुर कयाम में 28370 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इसकी कीमत करीब 1.33 अरब रुपये है। कब्जा मुक्त भूमि पर सिटी फारेस्ट विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

असदपुर कयाम में गाटा संख्या 177 एवं 183 पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना नगर निगम को मिल रही थी। नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया। कुछ लोग विरोध करने पहुंचे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। गाटा संख्या 177 पर 17770 एवं गाटा संख्या 183 पर 10600 वर्गं मीटर भूमि कब्जा मुक्त कराया गया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि कब्जा मुक्त भूमि पर सिटी फारेस्ट विकसित किया जाएगा। यह मंडलायुक्त की महत्वाकांक्षी योजना है। अतिक्रमण मुक्त कराने गई टीम में सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह, अवर अभियंता संजय कुमार, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें