18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण मे ंअलीगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। यहां छह दिन में 29 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिनमें से सात प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। अब केवल 3 और 4 अप्रैल नामांकन के लिए शेष हैं।
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 2 अप्रैल को पांच प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। अब तक 29 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं और सात ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
इन्होंने किया नामांकन
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महेश चंद्र शर्मा ने, राष्ट्रीय जनसंचार दल के प्रत्याशी मुकेश कुमार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया। लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मनोज कुमार शर्मा व समान अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार ने 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। अब तक भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम समेत कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
इन्होंने खरीदे नामांकन
भावेश शर्मा भारतीय जुगाड़ पार्टी, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने बहुजन समाज पार्टी के लिए नामांकन पत्र खरीदा। ओमेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार सैनी ने निर्दलीय एवं भूपेंद्र पाल सिंह ने किसान क्रांति पार्टी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है। अब तक कुल 29 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। 4 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।