फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: जर्मनी में पढ़ेंगे सात विद्यार्थी, मिलेंगे 2,559 यूरो, जुलाई में रवाना होंगे एएमयू के चयनित छात्र

Sun, 03 Nov 2024 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के इन सात चयनित छात्रों को 2,559 यूरो मिलेंगे। इसके अलावा किराया, आवास, जर्मनी में ऐतिहासिक स्थानों का दौरा और महीने भर के ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस भी मिलेगी।
विज्ञापन
एएमयू के चयनित छात्र - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के विदेशी भाषा विभाग के जर्मन अध्ययन अनुभाग के सात विद्यार्थियों को द जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस (डीएएडी) छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। वह ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए जुलाई में विदेश रवाना होंगे। उन्हें 2,559 यूरो मिलेंगे। इसके अलावा किराया, आवास, जर्मनी में ऐतिहासिक स्थानों का दौरा और महीने भर के ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस भी मिलेगी।

विज्ञापन


एमए प्रथम वर्ष के छात्र रागिब व बीए तृतीय वर्ष के छह छात्र जैनुल आबदीन, अजहर जिया, अब्दुल वासे, हरीम बेग, बासिल इकबाल और एम. कामरान ने विभाग में जर्मन भाषा दक्षता के लिए आयोजित ऑनसेट टेस्ट को पास कर लिया है। छात्रवृत्ति चयन प्रक्रिया के तहत विभाग के जर्मन अनुभाग ने एएमयू में एक योग्यता परीक्षा दिल्ली के डीएएडी कार्यालय के साथ सहयोग से की थी। डीएएडी प्रतिनिधि ने एएमयू में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण किया।

अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद अजहर ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा की क्षमता को रेखांकित करती है। विदेशी भाषाओं की बढ़ती मांग के साथ यह छात्रवृत्ति विदेशी भाषा अध्ययन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। जर्मन अनुभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सुबैर पीएम ने धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें