अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जेल के बंदियों के आंखों की जांच गांधी नेत्र चिकित्सालय में कराई। सात बंदियों का मोतियाबिंद का निशुल्क आपरेशन किया गया। जिससे बंदिेयों की रोशनी वापस आ गई।
विगत दिनों जिला कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम इन्द्र विक्रम सिंह को बताया गया कि जेल में कुछ बन्दियों को नेत्र सम्बन्धी समस्याएं हैं। जिस पर उन्होंने ऐसे बंदियों का गॉधी नेत्र चिकित्सालय में परीक्षण एवं उपचार कराने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में 18 बंदियों को गॉधी नेत्र चिकित्सालय में परीक्षण के ले जाया गया। जिनमें से नौ बंदियों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिये चुना गया, अन्य बंदी नेत्र रोग सम्बन्धी सामान्य उपचार की दवा देकर वापस आ गए।
नेत्र चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ मधुप लहरी ने बताया कि जिला कारागार से नौ मोतियाबिन्द रोगियों में से दो रोगियों द्वारा ऑपरेशन कराने की सहमति नहीं दी गई। सात रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन सम्पन्न कराकर वापस कारागार भेज दिया गया। बन्दी रोगियों को आवश्यक पोस्ट ऑपरेटिव दवा के साथ चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रीत पाल सिंह ने शीत लहर के दृष्टिगत ऊनी कंबल भेंट किए।