फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर पर अकेली देख किशोरी से किया नौकर ने दुष्कर्म, कोर्ट ने ठहराया दोषी, 20 साल की सजा

Sat, 04 Oct 2025 12:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर पर 16 वर्षीय बेटी अकेली रह गई थी। घर में ट्रैक्टर चलाने वाला नौकर आया। किशोरी को अकेला देखकर नौकर ने दुष्कर्म कर डाला। विरोध व शोर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह दबा दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर से सटी गांधीपार्क क्षेत्र की कॉलोनी में किशोरी संग दुष्कर्म के दोषी घर के नौकर राकेश को बीस वर्ष की सजा सुनाई गई है। साथ ही पचास हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह निर्णय एडीजे पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत ने सुनाया है। अदालत ने अर्थदंड की पूरी राशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार ये घटना 13 जनवरी की है। वादी मुकदमा के अनुसार घटना वाले दिन वह अपने दोनों छोटे बच्चों व पत्नी को लेकर रिश्तेदारी में अकराबाद क्षेत्र में गया था। घर पर उसकी सबसे बड़ी 16 वर्षीय बेटी अकेली रह गई थी। उसके पास दो ट्रैक्टर हैं, जो ईंट भट्टे पर चलते हैं। इनमें से एक ट्रैक्टर उनका दूर का रिश्तेदार इगलास के हैवतपुर का राकेश व दूसरे को यतेंद्र नाम का कर्मचारी चलाता है। घटना वाली देर रात जब वे वापस घर आए तो उन्हें बेटी ने रोते हुए बताया कि दोपहर में आरोपी राकेश ने उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध व शोर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह दबा दिया। 

इसी बीच यतेंद्र के आने व शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बाद में यतेंद्र ने अपने मालिक को खबर दी। तब उन्होंने आकर राकेश को खोजा। मगर वह कहीं नहीं मिला। अगली सुबह थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर जांच व मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी को जेल भेजा। साथ में चार्जशीट दायर की। इसी मुकदमे में सत्र परीक्षण में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोषी राकेश को बीस वर्ष की सजा व अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें