फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 23 फरवरी को अलीगढ़ आ सकते हैं भाजपा के बड़े नेता, चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

Thu, 22 Feb 2024 08:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा के बड़े नेता अलीगढ़ आ सकते हैं। 23 फरवरी को होने वाली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। इस क्रम में 24 फरवरी को केंद्रीय नेता अलीगढ़ आ सकते हैं। हालांकि इसकी देर रात तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, मगर सूत्र बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश महामंत्री संगठन व एक उपमुख्यमंत्री यहां आएंगे और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक ब्रज क्षेत्र स्तर की हो सकती है। जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के संबंध में चर्चा होगी। संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा पर चर्चा होगी। बैठक में कुछ चुनिंदा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ही बैठने का स्थान मिलेगा। देर रात तक इस पर कोई पदाधिकारी पुष्टि नहीं कर पा रहा था। मगर सूत्र बताते हैं कि 23 फरवरी को होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें