फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों पुराना मावा बेच रहे थे, छापा मार कर भर गया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अचलताल इलाके में मिलावटी मावा बेचने की शिकायतें होने के बाद बृहस्पतिवार को वहां अचानक एफडीए टीम ने छापा मार कर ऐसे मिलावटी मावा बरामद किया। यहां कुछ दुकानदार महीनों पुराने मावा को नए मावा में मिला कर बेच रहे थे।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में एफडीए टीम ने अचलेश्वर मंदिर खोया मंडी पर ओम मावा स्टोर, भगवान मावा स्टोर, नव दुर्गा मावा स्टोर, बाबा डेरी से खोया का एक-एक नमूना (कुल चार नमूने) संग्रहित किए। इस छापे में कुछ मावा ऐसा भी था जो कई दिन पुराना था। इसको दूसरे मावा में मिलाकर बेचा जा रहा था। कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल किया और उसके बाद इसकी शिकायत हुई। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, अमर बहादुर सरोज, प्रभु कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
अभिहित अधिकारी ने कहा कि डीएम वार रूम पर मिलावटी मावा बेचने की शिकायतें आईं थीं। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। आगे भी छापा मार कर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई होती रहेगी। गौर हो कि बीते कुछ दिनों से एफडीए की टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने भर रही है। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें