रंजिश व झगड़े वाले गांवों की सूची पुलिस ने बना ली है। साथ में ऐसे प्रभाव वाले लोग भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। गांव-गांव ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं, जिन पर पिछले पांच वर्ष में अपराध दर्ज हुए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय लगातार नजदीक आ रहा है। इसी को ध्यान में रखकर अलीगढ़ जिला पुलिस ने भी होमवर्क शुरू कर दिया है। सबसे पहले जिले भर में ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है, जिन पर पिछले पांच वर्ष में अपराध दर्ज हुए हैं। अब तक 3000 से अधिक ऐसे लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। साथ में शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अब तक जिले के रंजिश व झगड़े वाले गांवों की सूची पुलिस ने बना ली है, जिन्हें अलग-अलग श्रेणी में शामिल किया गया है। साथ में ऐसे प्रभाव वाले लोग भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। इसी तरह अब गांव-गांव ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं, जिन पर पिछले पांच वर्ष में अपराध दर्ज हुए हैं। इनमें बिजली चोरी, पारिवारिक विवाद व दुर्घटना के प्रकरण छोड़कर बाकी सभी अपराधों को श्रेणीवार अलग-अलग चिह्नित किया जा रहा है। इनमें अब तक करीब तीन हजार लोग चिह्नित कर लिए गए हैं।
इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर व संगीन अपराध वाले अपराधी अलग शामिल हैं। इन सभी पर चुनाव से पहले कार्रवाई की तैयारी है। एसएसपी नीरज जादौन बताते हैं कि यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव को लेकर चल रही है।