फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: घने कोहरे में खड़े ट्रक के पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, दौ की मौत, एक का पैर टूटा

Sun, 14 Dec 2025 03:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल थाना प्रभारी एसपी सिंह के अनुसार दोनों ट्रक थाने पर खड़े कराए गए हैं। चालक की तलाश की जा रही है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक राघवेंद्र व आशीष - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर रात कोहरे के चलते अलीगढ़-पलवल हाईवे के गांव पीपली के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दो युवकों राघवेंद्र (28) व आशीष (24) की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर मारने वाले ट्रक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ट्रक चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

मध्य रात्रि करीब दो बजे कोहरे के चलते चालक ने ट्रक गांव के निकट सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। तभी पीछे से अनियंत्रित गति से आ रहा ट्रक तेज टक्कर के साथ उसमें जा भिड़ा। इस दुर्घटना के चलते उसमें सवार दो युवक उछलकर बाहर आ गिरे व क्षतिग्रस्त हुए ट्रक के ही मलबे में दबकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल एटा मिरहची के नगला दत्ती के राघवेंद्र व कासगंज पटियाली के विसनोदी के आशीष कुमार को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सागर जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती  है। जहां डॉक्टरों ने उसके पैर टूटने की पुष्टि की है। सागर ने पुलिस को बताया कि ट्रक में चालक सहित चार लोग थे। टप्पल थाना प्रभारी एसपी सिंह के अनुसार दोनों ट्रक थाने पर खड़े कराए गए हैं। चालक की तलाश की जा रही है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें