फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झुलसा रही गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
गर्मी के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 19 मई बीते तीन वर्षों में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने दोपहर होते-होते सड़कों को सुनसान कर दिया।


मंगलवार को अलीगढ़ यलाे जोन में रहा। सुबह 10 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद हालात इतने खराब हो गए कि सड़कें सुनसान नजर आने लगीं। यह स्थिति शाम करीब छह बजे तक बनी रही। धूप में निकलने वाले राहगीरों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्म हवाओं से लोगों के चेहरे और हाथ झुलस रहे थे। घरों में पंखे भी गर्म हवा फेंकते नजर आए। लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। 20 और 21 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें