आर्टीफिशियल ज्वेलर्स की दुकान पर आर्टीफिशियल के हार पसंद करती महिलाएं। संवाद
सोने की चकाचौंध से दूर हो रहे लोग तेजी से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर मुड़ रहे हैं। इसकी खरीदारी रोजाना तीन गुना तक बढ़ गई है। पहले जिले में रोजाना लगभग दो लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी हो रही थी, अब यह बढ़कर छह लाख तक पहुंच गई है।
इसकी खरीदारी करने वालों में किशोर वर्ग से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल हैं। सरिता वार्ष्णेय का कहना है कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी में डिजाइनों की भरमार है। यह असली गहनों की तरह ही दिखते हैं। यह गहने अगर खो भी जाएं तो कोई चिंता नहीं होती है। सोने का असली गहना खो जाए तो बहुत कष्ट होता है। वर्तमान में अलीगढ़ में मुंबई, सूरत और राजकोट से आर्टिफिशियल ज्वेलरी आ रही है। सबसे ज्यादा मुंबई के गहनों की मांग है।
सोना-चांदी पर दाम बढ़ने के बाद अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की भीड बढ़ने लगी है। जिले में कुल एक हजार से अधिक आर्टिफिशियल ज्वेलरी के दुकानें हैं, जिनमें 600 दुकानें शहर में हैं। पहले आम दिनों में जिले में रोजाना लगभग दो लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी हो रही थी, अब यह बढ़कर छह लाख तक पहुंच गई है।
देवेंद्र कुमार, आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी