फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोपहर में गर्मी से झुलसे, शाम को हवाओं से राहत

Sun, 24 May 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महानगर में शनिवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। दोपहर तक लोग गर्मी से बेहाल रहे, लेकिन शाम को चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दोपहर के समय न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ. अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने बताया कि अगले कुछ दिन मौसम बेहद तल्ख रह सकता है।


भीषण गर्मी रहेगी। शनिवार की शाम को तेज धूलभरी हवाओं के साथ बादलों ने डेरा डाल लिया और बारिश जैसा माहौल बन गया। मौसम के इस यू-टर्न से तापमान में सीधे 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और पारा लुढ़ककर 40 डिग्री तक आ गया। इस ठंडी तब्दीली से अलीगढ़ वासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें