फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा में लापरवाही बरती तो स्कूलों की मान्यता होगी समाप्त : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
नानऊ चौराहा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सरकारी, अर्धसरकारी, निजी विद्यालयों के संचालकों व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए बैठक की गई। इस दौरान एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए निजी स्कूलों के वाहनों में सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाएं तथा हेल्पर रखें। सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवेश कुमार ने कहा कि मानक के विपरीत वाहन चलाने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी वाहनों को दुरुस्त रखने, शराब का सेवन करने वाले चालकों को वाहन न चलाने देने, स्कूली वाहनों पर कम से कम दो हेल्पर रखने और मानक से अधिक बच्चों को न बैठाने की हिदायत दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने चेतावनी दी कि जो भी स्कूल संचालक सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.राकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, नरेंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें