फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एक माह बाद खुले स्कूल, कोरोना नियमों का पालन कर पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत कक्षा में बैठे विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए स्कूल-कॉलेज एक महीने के बाद खुले। कक्षा नवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल में आए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी रही। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत उच्च शिक्षण संस्थान सोमवार से खुल गए हैं। स्कूलों में गेट पर तापमान चेक किया गया। सैनिटाइजेशन के बाद स्कूल में प्रवेश कराया। मास्क पहनकर कक्षाओं में छात्र-छात्राएं पहुंचे और पहले दिन एक दूसरे से हालचाल जाना। वहीं कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। हालांकि, पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में दाखिल होते ही दोस्त ने हाथ हिलाकर अपने दोस्तों को इशारा किया, लेकिन मुंह पर मास्क लगा होने से उन्हें पहचानने में दिक्कत हुई, जब वो बोले, तो दूसरी तरफ से जवाब आया अरे यार तुम हो। पहचान में ही नहीं आए। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन कुछ स्कूल कम खुले। कुछ स्कूलों ने 10 फरवरी को मतदान के बाद खोलने का निर्णय लिया है। स्कूल में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग हुई। उनके हाथों को सैनिटाइज किया गया। विद्यार्थियों ने मास्क लगा रखे थे। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन करीब 40 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। चुनाव के बाद विद्यार्थियों की तादाद बढ़ेगी। स्कूल आने पर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हुई। रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू राठी ने बताया कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की संख्या अच्छी-खासी रही। डीपीएस की प्रधानाचार्या आरती झा ने बताया कि चुनाव के बाद स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के तहत कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। एचबी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन एके सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट ने मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बोल
स्कूल आकर काफी अच्छा लगा। ऑनलाइन से बेहतर ऑफलाइन पढ़ाई होती है।
-निष्ठा भारद्वाज, कक्षा 10, रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
ऑनलाइन पढ़ाई बोझिल होने लगी थी। अब स्कूल में और बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे।
-शिवांश, कक्षा 11, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें