फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: सभी बोर्ड के स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद, आया आदेश, शिक्षक-कर्मचारी का यह रहेगा समय

Wed, 15 Jan 2025 06:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सभी बोर्ड के सभी स्कूलों में 16 से  18 जनवरी तक सभी शिक्षक, कर्मचारी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रह कर विभागीय और स्कूल के कार्य करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित अलीगढ़ के सभी परिषदीय, राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड) के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही शिक्षक व कर्मचारी केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में रहेंगे। इसके आदेश जारी हो गए हैं।

विज्ञापन


अत्यधिक शीतलहर व ठंड के चलते अलीगढ़ जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड) के विद्यालयों में 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यालय  इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक व कर्मचारियों के लिए निर्धारित हुआ समय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शीतलर व ठंड के कारण जिले के परिषदीय, राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड) के विद्यालयों में 16 से  18 जनवरी तक सभी शिक्षक, कर्मचारी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रह कर विभागीय और स्कूल के कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें