अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत केतन कान्वेंट स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक छात्राओं को आत्म रक्षा का गुर सिखाया गया।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक निश्चय चौधरी व राहुल ने छात्राओं को खुद की रक्षा कैसे कर सकती हैं, इसका डेमो करके बताया।
बगैर शस्त्र के शरारती तत्वों पर कैसे पेन, चिमटी, पिन से काबू पा सकती हैं। इसकी भी जानकारी दी गई। छात्राओं ने प्रशिक्षकों से सवाल भी किए। छात्र-छात्राओं ने अपराजिता के शपथ पत्र भी भरे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक संगीता सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार, मीनाक्षी शर्मा, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।
नारी खुद को पहचानें और बनाएं पहचान : नीलम
अमर उजाला व इनर व्हील क्लब मैत्री की ओर से अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में टॉक शो का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएएफ कमांडेंट कश्मीर की पत्नी नीलम ध्यानी रहीं।
मुख्य अतिथि ने नारी सशक्तीकरण का मूलमंत्र महिला का आत्म विश्वास बताया। कहा, जो नारी जननी है, वो क्या नहीं कर सकती। खुद को पहचानें और अपनी पहचान खुद बनाएं। उन्होंने कहा कि अगर हमें समाज का विकास करना है तो हमारा विकास जरूरी है। जब तक नारी सशक्तीकरण नहीं होंगी, तब तक देश का विकास नहीं होगा। क्लब की अध्यक्ष शिखा जिंदल ने कहा कि नारी को नारी का दोस्त बनना पड़ेगा। जुंबा इंस्ट्रक्टर स्वाति ने कहा कि हमारी पहचान हमारे काम से होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल रितु अग्रवाल, वंदना चौधरी, ममता बगई, रुचि अग्रवाल, आशा अग्रवाल, प्रज्ञा गर्ग, गार्गी, रुकैया, नीलम अरोड़ा, शिल्पी वार्ष्णेय, सागरिका, सलोनी, नेहा, रंजना आदि मौजूद रहीं।