क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा स्कूल जाते समय रास्ते से लापता हो गई है। शिकायत लापता छात्रा की मां ने थाने में दी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री गांव रुदायन स्थिति एक निजी स्कूल में नौंवी की छात्रा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह समय करीब साढ़े आठ बजे वह घर से स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा देने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने पहुंच कर तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।