इगलास क्षेत्र के गांव मुहरैनी में तथा जीवनपुर में किसान के पट्टे के खेतों से नामजद लोग धान चोरी कर ले गए। गांव तेहरा निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि उसने गांव मुहरैनी तथा जीवनपुर में पट्टे पर धान की फसल की थी।
आरोप है कि खेत से 25 अक्तूबर से आठ नवंबर के बीच आकाश, शिवा, अर्जुन व सुन्दर निवासीगण ताहरपुर, सोनवीर निवासी भौंरा गौरवा तथा चुन्ना व बच्चू सिंह निवासीगण गुरसैना धान चोरी किए थे। चोरी के बाद धान की बिक्री इगलास मंडी में गई है।
कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से चोरी करने के आरोपी सुन्दर, आकाश तथा शिवा उर्फ सोमदत्त निवासीगण ताहरपुर, सोनवीर निवासी भोंरा गौरवा को ग्राम गुरसैना निवासी पूर्व प्रधान व हरेन्द्र सिंह के खेत से हुई चोरी की घटना में जेल भेजा जा चुका है, इनको रिमांड पर लाकर घटना के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अन्य वांछित आरोपियों की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।