फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नदी में कूदकर बचाई जान, हमलावरों ने बाहर खींचकर फिर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ी स्थित यमुना पुल के पास तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले से बचने के लिए एक भाई ने यमुना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन आरोपी उसे पानी से बाहर खींचकर फिर पीटते रहे।
विज्ञापन

पलवल जिले के गांव हसनपुर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई को वह अपने भाइयों पीतम और मोनू के साथ जा रहा था। इसी दौरान रामगढ़ी के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि श्यामवती के बुलाने पर बालकिशन, पप्पू, बंटी, बादल, आनंद, कपिल, प्रीतम, जगन, नारायण, रोहताश, अजीत तथा अन्य लोगों ने तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी बंटी ने उसके भाई पीतम के पेट में चाकू मार दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ब्रज परिक्रमा के श्रद्धालुओं के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमले में शामिल मुख्य आरोपी बालकिशन एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। टप्पल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें