फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलीगढ़ में सत्ता का संग्राम, आम लोगों से चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, सवालों के घेरे में होंगे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक रूप से समृद्ध अलीगढ़ में सात विधानसभा सीटें हैं और सभी पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। अलीगढ़ में हिंदुओं के आस्था का केंद्र खेरेश्वर मंदिर है। इसके अलावा, अलीगढ़ किला, नकवी पार्क और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पहचान पूरे देश में है। आमतौर पर अलीगढ़ में हमेशा से ध्रुवीकरण की राजनीति होती आई है।
विज्ञापन

ऐसे में योगी सरकार के इन साढ़े चार साल के कार्यकाल में क्या यहां विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को अलीगढ़ में होगा।
आप भी ‘अमर उजाला’ के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्त्रस्म
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज के कई जिलों में ‘अमर उजाला’ का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ ‘सत्ता का संग्राम’ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा होते हुए हाथरस पहुंच चुका है। अब अगला पड़ाव अलीगढ़ है।
‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विज्ञापन

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
- अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
- ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
- amarujala.com पर आप कार्यक्त्रस्मों को लाइव देख सकेंगे।
- सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
- इन सभी कार्यक्रमों के जरिये दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1- सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : नगर निगम, मुरारी टी-स्टॉल
2- दोपहर 11 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : सराय मान सिंह चौक
3- दोपहर 2 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : सिविल लाइंस घंटाघर पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें