फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: अलीगढ़ की जनता से हुई चाय पर चर्चा... बताया क्या होंगे उनके मुद्दे, किस आधार पर करेंगे वोट?

Sun, 14 Apr 2024 02:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचा। यहां अतरौली अड्डा रामघाट रोड पर लोगों से 'चाय पर चर्चा' की गई। जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि अलीगढ़ की जनता के क्या मुद्दे हैं? इस बार अलीगढ़ के लोग चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं? किस आधार पर वो वोट देंगे?
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला सत्ता का संग्राम के तहत सुबह की शुरुआत अतरौली अड्डा पर चाय पर चर्चा में चौपाल के बीच हुई। इस दौरान दस वर्ष में सांसद के लोगों के बीच कम पहुंचने की बात सामने आई। हालांकि, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को लोगों ने बेहतर बताया। मगर स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, खेल सुविधाओं, शहरी विकास पर अपनी परेशानी बताई। साथ में स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे मजाक पर जमकर जोर दिया। हां, हाईवे बनाने, अपराध नियंत्रित होने पर सरकार की खुलकर तारीफ की।

विज्ञापन


चाय पर ये रखे गए विचार

  • जीतू सैनी ने कहा कि इस बार यहां बदलाव होने जा रहा है। जो 10 साल से सांसद हैं उन्हें आज चुनाव के समय क्षेत्र की याद आई है। इससे पहले वो यहां से गायब थे। ऐसे में बदलाव होना चाहिए।
  • मनोज गौड़ ने कहा कि इस बार बदलाव होना ही है, क्योंकि कोई सुनने वाला है ही नहीं। जनता चाहती है कि हम वोट डालते हैं तो कोई हमारी भी सुनने वाला होना चाहिए। इसलिए बदलाव होना चाहिए।
  • प्रदीप कुमार ने कहा कि इस बार बीजेपी मजबूत स्थिति में है। रोड इतने अच्छे बन रहे हैं। एक टाइम था कि कहीं जाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब अच्छे रोड बन गए हैं। बीजेपी के आने के बाद काफी विकास हो रहा है।
  • मुकुल भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने काफी अच्छा काम किया है, लेकिन हमारे यहां के जो जनप्रतिनिधि हैं वो लोगों से मिलना नहीं चाहते हैं। वो सिर्फ वोट मांगने के लिए आते हैं।
  • भरत सिंह ने कहा कि अलीगढ़ में सभी बेरोजगारों को रोजगार मिलना चाहिए। अलीगढ़ में   आज तक कोई भी बड़ी फैक्ट्री नहीं बनी जहां लोग कार करके रोजगार कमा सकें।
  • राम सिहं ने कहा कि सरकार मोदी के नाम पर बन रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि क्या कुछ कह भी रहा है कि नहीं क्या ये सरकार जान पा रही है। जनता त्राहिमाम कर रही है। बेरोजगारी इतनी है कि लोग घर भी नहीं चला पा रहे हैं। किसी भी सरकारी विभाग में चले जाइए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आयुष्मान कार्ड जो सरकार की योजना के तहत बने हैं वो कागज मात्र हैं। अस्पताल जाने पर मरीज को भर्ती तक नहीं किया जाता है और प्राइवेट अस्पताल लूट करते हैं।  


इस दौरान एक घंटे तक चले संवाद में लोगों ने खुलकर राय व्यक्त की। इस मौके पर रूपेश पाठक, मनोज गौड़, मुकुल भारद्वाज, डा.अंकुर सिंघल, जीतू सैनी, मनोज, राम सिंह, प्रदीप कुमार, शिवम पंडित आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें