फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अलीगढ़ में भाजपा से सतीश गौतम ने किया नामांकन, अब तक दो ने पर्चे भरे और 24 ने खरीदे

Mon, 01 Apr 2024 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में नामांकन का खाता खुल गया है। भाजपा से प्रत्याशी सतीश गौतम ने नामांकन किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सतीश कुमार ने भी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। अब तक 24 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम का नामांकन पत्र जमा करते एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 1 अप्रैल को पांचवें दिन भाजपा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम ने जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सैट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान तस्वीर महल चौराहे पर लगी बैरीकेडिंग पर रोके जाने पर भाजपाईयों ने जमकर हंगामा काटा अफसरों से नोंक-झोंक तक हो गई। यहां भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और जय श्री राम के नारे लगाए। इसके अलावा एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सतीश कुमार ने भी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। इस तरह अभी तक इस सीट पर दो नामांकन हुए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने प्रस्तावक के साथ एक सैट में एआरओ अखिलेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वे अपने समर्थकों व जनपद भर के जनप्रतिनिधियों के साथ दूसरे सैट में नामांकन पत्र दाखिल करने दोपहर 02: 50 बजे पहुंचे। फिर उन्होंने अपने प्रस्तावक महापौर प्रशांत सिंघल व कृष्णा गुप्ता के साथ नामांकन रिर्टर्निंग ऑफीसर एवं जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी के समक्ष किया। 

इस अवसर पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा ठा. रवेंद्रपाल सिंह, इगलास राजकुमार सहयोगी, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह, सुनील पांडेय, शिवनारायन शर्मा, निखिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

उधर, निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार ने भी अपने दस प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर डीएम विशाख जी के समक्ष नामांकन किया। पांचवे दिन राष्ट्रीय जनसंचार दल पार्टी के मुकेश कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी के सुरेंद्र कुमार व निर्दलीय ज्ञानी राम ने नामांकन पत्र खरीदे। अब तक 24 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आए अलीगढ़
प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अलीगढ़ पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सतीश गौतम को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें