फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक के पहिए में आई साड़ी, जमीन पर गिरकर हुई महिला की मौत

Fri, 13 Jun 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका वेदवती शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना दादों के गांव जिरौली निवासी 60 वर्षीय वेदवती शर्मा की 11 जून को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला की साड़ी बाइक के पहिए में आ गई , जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वेदवती की बहन का लड़का परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से अपनी बुआ के गांव जिरौली धूम सिंह आ गया था। इसकी सूचना मिलते ही वेदवती 11 जून सुबह गांव के ही अजय यादव के साथ बाइक से जिरौली धूम सिंह गई थीं। लड़के को साथ लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक आलमपुर चौराहा पार कर जिरौली मार्ग पर पहुंची, तभी साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई, जिससे देववती अचानक गिर गईं।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए। मृतका अपने पीछे पति ओमवीर सिंह, तीन बेटे और एक बेटी को रोते-बिलखते छोड़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें