सपना चौधरी के कार्यक्रम में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लाइव शो में धमाल मचाया। कमला श्री वाटिका में आयोजित लाइव शो को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी। जिसे काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां पर आए बाउंसर भी भीड़ पर काबू पाते हुए दिखे।
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखा। जहां पर सपना को देखने के लिए लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पांच बजे से ही आना शुरू हो गया। जिसके कारण आगरा हाथरस रोड पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिसके कारण आगरा की ओर से आने वाले वाहनों के रुट को डायवर्ट कर दिया गया। यहां पर सपना जैसे स्टेज पर पहुंची तो उनके दिवाने अपनी सीट से खड़े हो गए।
सपना ने चूनरी जयपुर से मंगवाई, तेरी लत लग जायगी, तू चीज लाजबाब, तेरी अंखियों का ये काजल आदि गानों पर जबरदस्त डांस किया। यहां पर मौजूद दर्शक सपना के अंदाज को देख खुद पर काबू नहीं कर पाए और वहीं पर नाचने लगे। सपना तय कार्यक्रम से काफी देर से पहुंची। इसके बावजूद फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए वहीं पर जमे रहे। भीड़ को काबू में लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्त करनी पड़ी।