फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः लाइव शो में सपना चौधरी ने बचाया धमाल, बेकाबू हुई भीड़, बाउंसर ने किया काबू

Sun, 05 Jan 2020 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सपना चौधरी के कार्यक्रम में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लाइव शो में धमाल मचाया। कमला श्री वाटिका में आयोजित लाइव शो को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी। जिसे काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां पर आए बाउंसर भी भीड़ पर काबू पाते हुए दिखे।

विज्ञापन


हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखा। जहां पर सपना को देखने के लिए लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पांच बजे से ही आना शुरू हो गया। जिसके कारण आगरा हाथरस रोड पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिसके कारण आगरा की ओर से आने वाले वाहनों के रुट को डायवर्ट कर दिया गया। यहां पर सपना जैसे स्टेज पर पहुंची तो उनके दिवाने अपनी सीट से खड़े हो गए। 

सपना ने चूनरी जयपुर से मंगवाई, तेरी लत लग जायगी, तू चीज लाजबाब, तेरी अंखियों का ये काजल आदि गानों पर जबरदस्त डांस किया। यहां पर मौजूद दर्शक सपना के अंदाज को देख खुद पर काबू नहीं कर पाए और वहीं पर नाचने लगे। सपना तय कार्यक्रम से काफी देर से पहुंची। इसके बावजूद फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए वहीं पर जमे रहे। भीड़ को काबू में लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्त करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना को देखने के लोग पेड़ पर चढ़े

सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में सपना को देखने के लिए सुखदेई स्मारक महाविद्यालय रतूपुरा में जन सैलाब उमड़ा था। सपना ने अपने हरियाणवी गानों पर डांस प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया था। सपना को देखने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़े हुए दिखाई दिए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

सपना ने यहां भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के पौत्र और बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के पुत्र कुंवर शिवादित्य सिंह के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की थी। 

सपना को मंच पर देखते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जब लोगों को इसके बारे में पता चला कि उनके इलाके में सपना आ रही हैं तो काफी संख्या में उनके प्रशंसक यहां पहुंचे थे। लोगों ने सपना चौधरी का हाथ हिलाकर स्वागत किया था। सपना चौधरी ने दीवानों को निराश न करते हुए उनका तह-ए-दिल से स्वागत किया था। उन्होंने अपनी अदाओं के साथ मनमोहक डांस प्रस्तुत कर अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था। उनके गीत चुंदरी जयपुर से मंगवाई पायल भी प्यारी लगे पर लोग जमकर झूमे थे। अपने सामने सपना को देखकर दर्शकों में गजब का उत्साह दिखाई दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें