फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Markets: ठंड ने बाजार में बढ़ाई गर्मी, एक सप्ताह में डेढ़ करोड़ के हीटर और गीजर बिके

Fri, 22 Nov 2024 02:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कारोबारियों के अनुसार जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, तापमान गिरेगा इलेक्ट्रिक उत्पादों की खरीदारी में और इजाफा होगा। अभी बाजार में पुराना स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए इन उत्पादों पर मूल्य वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद स्थित इलेक्ट्रोनिक दुकान पर रूम हीटर पंसद करते ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड ने इलेक्ट्रिक बाजार में गर्मी बढ़ा दी है। ठंड के कारण पिछले एक सप्ताह में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के गीजर, ब्लोअर, हीटर, पानी गर्म करने की रॉड, वाशिंग मशीन, प्रेस आदि बिक गई हैं। कारोबारियों के अनुसार इस बार ठंड काफी अच्छी पड़ेगी। इसलिए अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मार्केट मामू भांजा, रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट, नौरंगाबाद आदि इलाकों में लोगों को हीटर, गीजर की खरीदारी करते देखा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में जिले में लगभग 500 वाशिंग मशीन बिक चुकी हैं। इसमें एक हजार से ज्यादा तो गीजर है। इसके अलावा रूम हीटर, पानी की रॉड की भी मांग अच्छी है। कारोबारियों के अनुसार जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, तापमान गिरेगा इलेक्ट्रिक उत्पादों की खरीदारी में और इजाफा होगा। अभी बाजार में पुराना स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए इन उत्पादों पर मूल्य वृद्धि नहीं हुई है।

ऑनलाइन की अपेक्षा घरेलू बाजार में सस्ता
इस बार घरेलू बाजार में ऑनलाइन बाजार के मुकाबले उत्पाद सस्ते मिल रहे हैं। कंपनियों ने इसकी तैयारी पहले से ही कर ली थी। ऑनलाइन कंपनियां जो सेल लगाती है इससे व्यापार कमजोर होता है। ये कंपनियां भारत का पैसा विदेश ले जाने का काम कर रही हैं। जिससे लोकल बाजार काफी प्रभावित होता था। लेकिन, अब बाजार पर इसका असर कम है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दिसंबर में 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
कारोबारियों की मानें तो दिसंबर में हीटर, गीजर आदि के दाम में 10-15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं, क्योंकि बाजार में अभी पुराना स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा अभी कंपनियों ने इन उत्पादों पर मूल्य वृद्धि नहीं की है। लेकिन, दिसंबर में नया स्टॉक आ जाएगा, जिस पर 15 फीसदी तक की वृद्धि हो जाएगी।
 
पूरे जिले में 350 से अधिक इलेक्ट्रिक की दुकानें हैं। 15-20 बड़े गोदाम हैं। सर्दी की शुरुआत में ही हीटर, गीजर, पानी की रॉड आदि की मांग बढ़ गई है। पूरे जिले में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक के उत्पाद बिक गए हैं। - विनोद पीएल, संयुक्त महामंत्री, इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन अलीगढ़
ठंड बढ़ने से पिछले एक सप्ताह में पूरे जिले में करोड़ों रुपये के हीटर, गीजर, प्रेस, वाशिंग मशीन आदि बिक गए हैं। अभी मूल्य वृद्धि नहीं हुई है। दिसंबर में 15 फीसदी तक दाम बढ़ सकते हैं। - मास्टर ओमप्रकाश, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
सर्दी के मौसम में इलेक्ट्रिक बाजार पूरी तरह से गर्म हो चुका है। लोग हीटर, गीजर, पानी की रॉड आदि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
- सचिन महाजन, कारोबारी

उत्पाद दाम
गैस गीजर                3 हजार से शुरू
इलेक्ट्रिक गीजर        5 हजार से शुरू
रूम हीटर                एक हजार से शुरू
ब्लोअर                     एक हजार से शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें