- सुबह 6:30 बजे सबसे पहले खुलेगा ईवीएम स्ट्रांग रूम
- सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, पहला रुझान सुबह 8:30 बजे आएगा
- सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना आरओ टेबल पर प्रारंभ की जाएगी, फिर ईवीएम में पड़े मतों को गिना जाएगा
- ईवीएम के वोटों की 14 टेबल पर होगी गिनती
-01 टेबल पर मतगणना के आंकड़ों का पूरा होगा मिलान
- आरओ कक्ष में लगेंगी 04 टेबल जिन पर होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
- मतगणना में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे मतगणना कार्मिक एवं अधिकारी
- धनीपुर मंडी में प्रवेश के समय कूपन से जमा होंगे मोबाइल फोन, कूपन दिखाने पर ही वापस मिलेंगे
मतगणना को लेकर कल शहर में कई रास्ते बंद तो कई बदलेंगे
खैर उपचुनाव मतगणना को लेकर 23 नवंब को धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल के अलावा बाहर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एटा चुंगी से लेकर बौनेर तिराहा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। धनीपुर मंडी की ओर आने वाले कुछ रास्ते बंद रहेंगे तो कई का रूट बदला रहेगा।
23 नवंबर को केवल मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कार्मिक, मीडियाकर्मियों, प्रत्याशियों व एजेंट को आवागमन की छूट रहेगी। पासधारकों को मंडी तक पहुंचने के लिए लगे विभिन्न बैरियरों पर चेकिंग का घेरा पार करना होगा तब ही उन्हें मतगणना स्थल में अंदर जाने दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि मतगणना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा।