फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्कूल बस की टक्कर से सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत

विज्ञापन
अरविंद सचान । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में रामघाट रोड पर पीएसी के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार निजी कंपनी में कार्यरत सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। मूल रूप से कानपुर के थाना बर्रा इलाके ए-66 एमआईजी आई बर्रा के रहने वाले 28 वर्षीय अरविंद सचान पुत्र रामकुमार सचान तालानगरी में निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे अरविंद सचान बाइक से तालानगरी से शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही रामघाट रोड पर पीएसी के पास पहुंचे तभी पीछे से आयी तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर हालत में अरविंद को राहगीरों की मदद से पुलिस दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में उनके परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
उधर, हादसे की खबर कानपुर पहुंची तो पत्नी अनुजा सचान, पिता रामकुमार सचान, मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए कानपुर ले गए। अरविंद की पत्नी अनुजा सचान अपने सास-ससुर की देखरेख के लिए उनके पास कानपुर में रहती हैं। यही कारण था कि हादसे में उनकी मौत के बाद उनके सहयोगी व शुभचिंतक खुद को रोने से नहीं रोक सकेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें