अलीगढ़ के शिक्षा अधिकारियों ने 22 नवंबर को विद्यालयों का निरीक्षण किया था। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में 15 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। इनके वेतन और मानदेय रोक लगा दी है।
अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण में मिले अनुपस्थित 15 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतन और मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन
जिले के अधिकारियों ने 22 नवंबर को विद्यालयों का निरीक्षण किया था। अनुपस्थित मिले शिक्षामित्र हरीश कुमार, भगवती देवी, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल प्रताप सिंह, सुनीता चौधरी, हरपाल सिंह, अंजू यादव, सहायक अध्यापिका उदित शर्मा, संजना, रुकमपाल सिंह, सुनील कुमार, पूनम, पारुल यादव, अनुदेशक अंजलि चौहान का वेतन-मानदेय रोक दिया है।