फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तवा मारकर साधु का दबा दिया था गला, एक हत्यारोपी पकड़ा, लूट की कबूल

Sun, 09 Jul 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ बदमाश मंदिर में लूटपाट करने आए। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने तवा से मारने के बाद साधु की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाश गैस सिलिंडर व नकदी लूट ले गए थे। साधु को आग लगाकर मारने की भी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
पकडे गए साधू के हत्यारे बदमाश को जेल भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधु नत्थू सिंह की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गला दबाकर की थी। गंगीरी पुलिस ने आठवें दिन इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तवा व रुपये बरामद हुआ है। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना दादों के गांव नगला धीमर निवासी साधु रामदास उर्फ नत्थू सिंह नौगवां शिव मंदिर में पांच साल से रह रहे हैं। आठ दिन पहले कुछ बदमाश मंदिर में लूटपाट करने आए। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने तवा से मारने के बाद साधु की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाश गैस सिलिंडर व नकदी लूट ले गए थे। साधु को आग लगाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। इसमें मृतक साधु के बेटे ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। तभी एक युवक का हाथ जला देख पुलिस को उस पर शक हुआ। साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने बदमाश राजकुमार पुत्र राकेश निवासी गांव नौगवां को शुक्रवार की शाम मलसई ईंट भट्ठा के पास से दबोच लिया। इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि राजकुमार ने शराब पीने के बाद मंदिर से छह हजार रुपये, छाता, गैस सिलिंडर लूटने और हत्या की बात स्वीकार ली है। उसकी निशानदेही पर मंदिर के पीछे भूसा की बुर्जी से तवा बरामद किया गया है। लूट के पांच हजार रुपये उसके पास से पुलिस को मिले। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें