फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 24 दिसंबर से चलेगी साथा चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
साथा चीनी मिल 24 दिसंबर से चलेगी। उसी दिन से गन्ने का पेराई सत्र 2021-22 का आरंभ होगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे इसका उद्घाटन करेंगी। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी कोल संजीव ओझा ने मिल का निरीक्षण कर मरम्मत कर रही संस्था के पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने मरम्मत की वर्तमान स्थिति एवं संचालन के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन

जर्जर हो चुकी साथा चीनी मिल की मरम्मत का काम लंबे समय से चल रहा है। नवंबर में शुरू होने वाला गन्ने का पेराई सत्र एक माह लेट हो गया है। लगातार हो रही देरी से किसानों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। इस स्थिति से वाकिफ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने पिछले सप्ताह कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों एवं गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक बुलाकर 15 दिसंबर तक हर सूरत में मिल चलाने के आदेश दिए। लेकिन काम समय पर पूरा न होने के कारण निर्धारित तिथि तक मिल का संचालन शुरू नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को एसडीएम कोल संजीव ओझा ने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुभाष यादव के साथ मिल का दौरा किया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल के बायलर समेत अन्य मशीनें दुरुस्त हो चुकी हैं। थोड़ा बहुत काम बाकी है। मिल 24 दिसंबर से चालू हो जाएगी। इसी दिन पेराई सत्र का भी उद्घाटन हो जाएगा।
सात लाख क्विंटल गन्ने की होगी पेराई
अलीगढ़। 1250 क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब गन्ने की पेराई क्षमता वाली साथा चीनी मिल की जर्जर अवस्था को देखते हुए इस सत्र में दस हजार क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब से चलाया जाएगा। मिल में उसके आसपास के 950 हेक्टेयर क्षेत्र का लगभग सात लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। बताते चलें कि जिले में 4500 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 40 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ है। यह गन्ना साबितगढ़ समेत अन्य मिलों में पेराई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें