अलीगढ़ जनपद में कुल 37 राजकीय कन्या और राजकीय विद्यालय भी एक टॉपर नहीं दे सके। जबकि इन राजकीय विद्यालयों में आयोग द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त योग्य शिक्षकों की तैनाती है। सरकार राजकीय विद्यालयों पर ज्यादा ध्यान भी दे रही है। बावजूद इनके विद्यार्थियों की स्थिति ठीक नहीं है।
शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ज्यादा सफलता हासिल की है। शहर के मात्र दो स्कूलों के तीन विद्यार्थी सूची में शामिल हुए। शहर के स्कूलों से टॉपरों की संख्या कम आना चिंता का विषय है। राजकीय विद्यालय भी टॉपर नहीं दे सके। विभाग इस पर मंथन करेगा। - सर्वदानंद, डीआईओएस अलीगढ़।