फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हेतमपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा, इलाके में फोर्स तैनात

Mon, 22 Apr 2019 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी इलाके के हेतमपुर गांव में शनिवार रात को गांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह प्रतिमा देखा आंबेडकर अनुयायी भड़क उठे। गांव में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में शनिवार रात को जाट समाज के एक परिवार की बेटी की बरात आई थी। बरात में आए कुछ लोगों ने इस शरारत को अंजाम दिया है। इस पुलिस ने शादी वाले घर से बेटी के पिता, चाचा और उसके मामा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शाम को नई प्रतिमा मंगवा ली। देर शाम तक प्रतिमा स्थापित कराने का काम चलता रहा। एहतियातन गांव में पीएसी को तैनात किया है। इस मामले में गांव के विनोद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्वार्सी देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में जाटव और जाट समाज के दो परिवारों में बेटियों की बरात आई थी। जाटव समाज की बरात रात 10 बजे के करीब रवाना हो गई। तब तक प्रतिमा ठीक थी। इसके बाद गांव वालों का आरोप है कि जाट समाज की बरात में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह शौच को खेतों पर जा रहे लोगों ने प्रतिमा देखी। इस पर आंबेडकर अनुयायी भड़क गए। भीम सेना और भीम आर्मी के कार्यक र्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा काट दिया। दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने जाकर स्थिति संभाली। 

इसी बीच बसपा नेता अशोक सिंह, सीओ अनिल समोनिया व इंस्पेक्टर भी वहां पहुंच गए। लोगों को समझाकर शांत किया। इस मामले में गांव के ही रहने वाले आंबेडकर अनुयायी विनोद ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर जाट समाज के शादी वाले घर से बेटी के पिता, चाचा और उसके मामा को हिरासत में ले लिया। इधर, पुलिस नई प्रतिमा मंगवाकर देर शाम तक उसे स्थापित कराने का काम कराती रही। गांव में फिलहाल पीएसी तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें