फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने पर अलीगढ़ में उपद्रव, सपा नेता के बेटे की हत्या

विज्ञापन
पला होली चौक घटना में घायल अमित उपाध्याय व योगेश शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र का घनी आबादी वाला पला साहिबाबाद (अवतार नगर) इलाका सोमवार शाम बाइक टकराने के मामूली विवाद में सुलग गया। सपा नेता व भाजपा नेता के बेटे की बाइक में टक्कर के बहाने मुखर हुई रंजिश में मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग हो गई। इस दौरान पुलिस के सामने ही सपा नेता पूरनमल प्रजापति के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका छोटा भाई गोली लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

हत्या का आरोप भाजपा नेता के दबंग बेटे पर लगा है। इस दौरान हमलावर पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें उत्तेजित भीड़ ने पीटकर छीनने की कोशिश की। मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक दुकान में बंद कर बचाया। बाद में भीड़ ने हमलावरों की बाइक को आग के हवाले कर दिया और पला चौकी में घुसकर भी जमकर हंगामा किया। इस खबर पर काफी संख्या में पहुंचे पुलिस बल व पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे भीड़ को नियंत्रित किया।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव व सपा के पूर्व जिला सचिव पूरनमल प्रजापति निवासी पला अवतार नगर सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर अपने छोटे बेटे नागेंद्र संग मंगलवार को नुमाइश में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के पर्चे मोहल्ले में बांट रहे थे। इसी बीच होली चौक पर भगवान नगर निवासी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चंद उपाध्याय का बेटा अमित तीन साथियों संग बाइक पर जा रहा था। दोनों की बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान दोनों में बहस व कहासुनी के दौरान अमित ने बुजुर्ग पूरनमल के मुंह पर घूंसा मार दिया। यहीं से विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बाद में भाजपा नेता का बेटा अपने दबंग छोटे भाई को बुला लाया, जिसने फायरिंग कर दी और फायरिंग में सपा नेता के बेटे सचिन की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि भाई देवराज जख्मी हो गया। इस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर हमलावरों को दौड़ाया तो उनकी बाइक छूट गई, जिसे भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। बाद में फोर्स ने हालात नियंत्रित किए। एसएसपी के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रित हैं। तीन लोग हिरासत में हैं। बाकी मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पला चौकी के सामने धू धू कर जलती बाइक को बुझाने का प्रयास करता युवक।- फोटो : CITY OFFICE

पला में घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें