फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कार्रवाई के लिए चार घंटे शव रख किया हंगामा, चार थानों की पुलिस-पीएसी पहुंची, सात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Jun 2025 08:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने 16 जून को बनवारी लाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंप दिया। परिजन शव को घर तो ले आए, लेकिन वे अंतिम संस्कार से पहले मुकदमा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अनहोनी की आशंका पर गांव में लोधा, गभाना, चंडाैस समेत चार थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी आ गई।
विज्ञापन
मृतक बनवारी लाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के गांव बराैठ-छजमल में 16 जून को हुई मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्ध की माैत हो गई। 17 जून को पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव को चार घंटे तक घर पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में इंडस्ट्रीज मालिक समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि गांव बराैठ-छजमल के पास हिमांशु गर्ग की मिल्को फूड इंडस्ट्रीज है। इसके में ही पांच दुकानें बनी हुई हैं। इन्हीं दुकानों पर थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गुलशन पार्क काॅलोनी निवासी इंडस्ट्रीज के मालिक हिमांशु गर्ग और गांव के ही सचिन शर्मा के बीच स्वामित्व को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इंडस्ट्रीज के मलिक हिमांशु गर्ग का कहना है कि उन्होंने जमीन का बैनामा कराकर ही दुकानें बनवाई हैं। जबकि सचिन का आरोप है कि यह दुकानें उनकी हैं। इसका वाद कोर्ट में विचाराधीन है।

इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस ने सचिन शर्मा के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर दी। इस बीच मारपीट में सिर में चोट लगने से घायल हुए सचिन के बाबा बनवारी लाल (62) की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्रीज मालिक समेत सात पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने 16 जून को बनवारी लाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंप दिया। परिजन शव को घर तो ले आए, लेकिन वे अंतिम संस्कार से पहले मुकदमा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अनहोनी की आशंका पर गांव में लोधा, गभाना, चंडाैस समेत चार थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी आ गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि मामले में सचिन शर्मा की तहरीर पर इंडस्ट्रीज के मालिक हिमांशु गर्ग, मयंक, मोनू उर्फ मोहित गर्ग, चंद्रप्रकाश गर्ग समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

सिर की टूट गईं थी हड्डियां
सचिन का आरोप है कि नामजदों ने उनकी पांचों दुकानों के ताले तोड़ने के साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। आरोपियों ने उनके परिजनों व बाबा के साथ लोहे की सरिया, पाइप आदि से मारपीट की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर की हड्डियां टूट जाने और ब्रेन हेमरेज के चलते बनवारी लाल की माैत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें