रूबी खान ने बताया कि सहरी करके रोजा के साथ व्रत रखा। पूजा-अर्चना के समय पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हमेशा दीपावली, रामनवमी, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्योहार मनाएंगी
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने चैत्र नवरात्र के नौ दिन व्रत रखकर कन्या पूजन व पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कन्या के पांव पखार करके कन्या-लांगुरा जिमाए।
विज्ञापन
रूबी खान ने बताया कि सहरी करके रोजा के साथ व्रत रखा। पूजा-अर्चना के समय पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हमेशा दीपावली, रामनवमी, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्योहार मनाएंगी। रूबी आसिफ खान ने रोरावर क्षेत्र के मदरसे में एक मौलवी ने एक बच्चे के साथ कुकर्म पर कहा कि इस पर मौलाना क्या फतवा देना चाहेंगे? उसे इस्लाम से निकाल देंगे? कई मस्जिद मदरसों में ऐसी घटनाएं होती रही है।
इससे पहले रूबी खान गणेश प्रतिमा स्थापना और दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चा में आईं। रूबी आसिफ खान को देवी प्रतिमा रखने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है।