फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav 2023: नगर निगम, पालिका, पंचायत की अधिसूचना जारी, अलीगढ़ नगर निगम अनारक्षित, यह है लिस्ट

Thu, 30 Mar 2023 07:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना के अनुसार अलीगढ़ नगर निगम को अनारक्षित कर दिया गया है। यह पहले अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रस्तावित था। नगर पालिका, पंचायत की यह है लिस्ट आरक्षण लिस्ट-
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी नगर निकाय चुनाव का घमासान शुरु हो गया है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए अधिसूचना आ गई है। साथ ही आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। अलीगढ़ की नगर निगम के आरक्षण में बड़ा बदलाव हुआ है, अब यह सीट अनारक्षित कर दी गई है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण पर भी बदलाव हुआ है।

विज्ञापन


नगर निगम आरक्षण लिस्ट

यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना के अनुसार अलीगढ़ नगर निगम को अनारक्षित कर दिया गया है। यह पहले अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रस्तावित था। अलीगढ़ नगर निगम का पहला चुनाव 1995 में हुआ। इसमें भाजपा के आशुतोष वार्ष्णेय ने बसपा के अब्दुल खालिक को पराजित कर मेयर पद पर कब्जा किया। दूसरे चुनाव 2000 में मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। इसमें भाजपा की सावित्री वार्ष्णेय ने बसपा की रजिया खान को पराजित किया। 2006 में आशुतोष वार्ष्णेय ने सपा के जमीरउल्लाह खान को पराजित कर मेयर पद कब्जाया। फिर 2012 में भाजपा की शकुंतला भारती ने बसपा प्रत्याशी रजिया खान को पराजित किया। 2017 में बीएसपी के मोहम्मद फुरकान ने बीजेपी के राजीव अग्रवाल को हराते हुए मेयर सीट कब्जाई। इस बार अलीगढ़ नगर निगम सीट अनारक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका आरक्षण लिस्ट

नगर पालिका पारिषद की आरक्षण सूची

  • खैर- अनारक्षित
  • अतरौली- पिछड़ा वर्ग


नगर पंचायत की आरक्षण सूची

  • जवां सिकंदरपुर- अनुसूचित जाति महिला
  • मडराक- अनुसूचित जाति
  • चंडौस- अनुसूचित जाति
  • पिसावा- अनारक्षित
  • जलाली- पिछड़ा वर्ग
  • गभाना- अनारक्षित
  • विजयगढ़- अनारक्षित

  • जट्टारी- अनारक्षित
  • बरौली- अनारक्षित
  • इगलास- महिला
  • हरदुआगंज- अनारक्षित
  • पिलखना- पिछड़ा वर्ग महिला
  • बेसवां- पिछड़ा वर्ग
  • कोड़ियागंज- पिछड़ा वर्ग महिला
  • छर्रा- महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें