संभागीय परिवहन कार्यालय को शुक्रवार से जनता के कामकाज के लिए खोल दिया जाएगा। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह गौर के मुताबिक कार्यालय में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की ही उपस्थिति रहेगी। वहीं, एआरटीओ कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों को अभी कार्यालय न आने को कहा गया है। उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद परिणामों के आधार पर उनको बुलाया जाएगा।
दो व तीन सितंबर को जिन लोगों के काम स्लॉट बुकिंग के बाद भी कार्यालय बंद होने के कारण नहीं हो पाए हैं। उनको आगे की तिथि जारी की जाएगी। संदेश उनके मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा।