फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस: दो अक्तूबर को आएंगे संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, रह चुके हैं अलीगढ़ के जिला प्रचारक

Mon, 21 Sep 2026 09:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 रामलाल 1980 के दशक में अलीगढ़ के जिला प्रचारक रहे, बाद में बृज प्रांत के प्रांत प्रचारक, पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचारक और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
आरएसएस अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रचारक रामलाल - फोटो : संघ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रचारक रामलाल दो अक्तूबर को अलीगढ़ आएंगे। वह मथुरा रोड सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रामलाल 1980 के दशक में अलीगढ़ के जिला प्रचारक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शहर में संगठन के विस्तार के लिए काम किया। इसके बाद वह बृज प्रांत के प्रांत प्रचारक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रहे। रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को गति देने में भूमिका निभाई। वर्तमान में वह आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख हैं।

केशव सेवा धाम में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों के लिए छात्रावास संचालित होता है। यहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा और आवास की सुविधा दी जाती है। शहर के प्रबुद्धजन इन बच्चों के पालक बनकर उनकी देखरेख में सहयोग करते हैं। केशव सेवा धाम समिति ने दो अक्तूबर को वार्षिकोत्सव आयोजित करने की तिथि तय की है। समिति के कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। देशभर में इस तरह के 100 से अधिक छात्रावास संचालित होने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें