फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाते से छह बार में 98,900 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र में ठगों ने महावीर गंज निवासी विवेक बंसल के एसबीआई बचत खाते से एक ही दिन में छह बार में कुल 98,900 रुपये उड़ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला 21 सितंबर 2026 का है। पीड़ित विवेक बंसल को तब झटका लगा जब उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के संदेश आने लगे। ठगों ने संदीप नाम के यूपीआई हैंडल के जरिए कुल छह अलग-अलग अनधिकृत यूपीआई ट्रांजेक्शन किए। शुरुआत 20,000 और फिर 20,000 रुपये के ट्रांजेक्शन से हुई। इसके बाद बीच में 9,900 रुपये निकाले गए। फिर 20-20 हजार और 9,000 रुपये निकाले।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद देहली गेट थाने में केस दर्ज कराया। सीओ संजीव कुमार के मुताबिक पुलिस अब उस यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर व डिवाइस की लोकेशन खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें