फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जीआरपी ने चेकिंग में दो शराब तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने सोमवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच से दो शराब तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से शराब की 12 बोतलें बरामद हुई हैं। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग टीम प्लेटफार्म संख्या पांच पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस टीम ने आशीष गुप्ता निवासी नई बस्ती, कीढगंज, प्रयागराज व रितिक गुप्ता निवासी कहार गल्ला, थाना कैंट, प्रयागराज को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से कम कीमत पर शराब खरीदकर प्रयागराज में महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। ट्रेन के जरिए वह तस्करी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें