डीएस डिग्री कॉलेज के मैदान में विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : samvad
धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर चल रही वार्ष्णेय प्रीमियर लीग -3 क्रिकेट लीग में गुप्ता रॉयल्स ने किलसन धुरंधर को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुप्ता रॉयल्स ने निर्धारित 12 ओवर में शानदार 122 रन बनाए। राहुल वार्ष्णेय ने महज 35 गेंदों में 62 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी किलसन टीम निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। गुप्ता रॉयल्स ने मुकाबला 11 रन से अपने नाम कर लिया। इस दौरान चेयरमैन नितिन घुट्टी, संस्थापक विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, आकाश दीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।