फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Divert: शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर से, रामलीला हुई शुरू, रूट रहेगा डायवर्ट, इस ओर न जाएं

Sat, 14 Oct 2023 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में रामलीला और श्रीकृष्ण लीला शुरू हो गई है। श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से चालू हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन
रूट डायवर्ट होने से एनएच 93 पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। अलीगढ़ महानगर में मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों पर अच्छा खासा भीड़ का नजारा देखने को मिलेगा। साथ ही शहर में रामलीला का मंचन भी चल रहा है। नवरात्रि और रामलीला को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। जो 14  से 26 अक्तूबर तक शाम 5 बजे से अंत तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन 

  •  बौनेरे तिराहा से शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन, रोडवेज बसों का प्रवेश बोनेर तिराहे से प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन बोनेर तिराहे से हाइवे बाईपास पर जाएंगे।
  • आगरा की तरफ से सासनीगेट चौराहा होकर शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन आगरा चेंजर से प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन आगरा चेंजर से हाइवे बाईपास पर से होकर जाएंगे।
  • मथुरा की तरफ से सासनीगेट चौराहा होकर शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन का प्रवेश मथुरा चेंजर से प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन मथुरा चेंजर से हाइवे बाईपास पर से जा सकेंगे।

आन्तरिक डायवर्जन

  • सारसौल चौराहे से शहर में प्रवेश करने वाले सभी भारी, कामर्शियल वाहन, रोडवेज-प्राइवेट बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन सारसौल चौराहा से होकर जाएंगे।
  • मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाली रोडवेज बसों का प्रवेश शहर में प्रतिबन्धित रहेगा। इन बसों को सारसौल चौराहे की ओर से ही जाएंगे।
  • कम्पनीबाग चौराहा, दुबे पडाव चौराहे से अचल ताल, एटा चुंगी की तरफ जाने वाले सभी बडे्र भारी वाहन/ रोडवेज बसें प्रतिबन्धित रहेंगी। यह वाहन कम्पनीबाग चौराहे से जाएंगे।
  • एटाचुंगी चौराहे से अचलताल, कम्पनी बाग चौराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसे प्रतिबन्धित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें