ज्ञान उत्सव में शामिल पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
रोटरी इंटरनेशनल ने पोलियो उन्मूलन के बाद लिटरेसी को भी अपने मिशन से जोड़ा है। इसी क्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट के ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को ऑनलाइन आयोजित हुआ। जिसमें तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की गई।
झांसी से डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी चैयरमैन देवप्रिया उक्सा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को हमें चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। पलक जैन ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बताया गया कि टेक महिंद्रा की टीम कुल 6515 शिक्षकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करेगी। जिसका खर्चा 17 रोटरी क्लब उठा रहे हैं। चेयरमैन कमल सांघवी ने सभी सदस्यों को समाज के हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि शिक्षकों का प्रशिक्षण शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। प्रथम बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षक संजय भारद्वाज ने बताया कि टेक महिंद्रा द्वारा दिया गया प्रशिक्षण कोई साधारण नहीं है। बल्कि यह बेहतरीन प्रशिक्षण था। जो बच्चों को तकनीकी रूप से पढ़ाने में हम सभी के लिए सहायक है। इस मौके पर अरुन जैन, आरएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रहलाद अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, आलोक चतुर्वेदी, अंबरीश गर्ग, तपेश पवार, शशि पवार, योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।