जब्बार के घर की छत पर लगी दीवार 1 जून देर शाम आंधी में पड़ोसी इस्लाम की छत पर गिर गई। इससे उनकी छत नीचे गिर गई। इससे घर में बैठे पड़ोसी इस्लाम, उनकी पत्नी मुन्नी और अजमल मलबे में दब गए।
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी में 1 जून देर शाम आई आंधी में मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबने से दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बाहर निकालकर पुलिस की मदद से इन्हें अस्पताल भेजा। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
नगला पटवारी के जब्बार के घर की छत पर लगी दीवार 1 जून देर शाम आंधी में पड़ोसी इस्लाम की छत पर गिर गई। इससे उनकी छत नीचे गिर गई। इससे घर में बैठे पड़ोसी इस्लाम, उनकी पत्नी मुन्नी और अजमल मलबे में दब गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों घायलों का दीनदयाल अस्पताल में उपचार हुआ।