बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका के अंदर कहीं भी अपना नाम या पहचान संबंधी कोई चिन्ह नहीं बना सकते।
यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर इस बार सख्त बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार अब परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि उत्तरपुस्तिका के पन्नों की अदला-बदली या छेड़छाड़ रोकने की पूरी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका के अंदर कहीं भी अपना नाम या पहचान संबंधी कोई चिन्ह नहीं बना सकते। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा निरस्त की जा सकती है।
136 केंद्र पर 95 फीसदी उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचीं
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के परीक्षा केंद्रों पर 95 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष कॉपियों की आपूर्ति भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। इस वर्ष जिले में कुल 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक लाख से अधिक परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे।