फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवती बनी कुंवारी मां, कूड़े के ढेर में फेंका नवजात, नोचकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने दफनाया

Tue, 10 Feb 2026 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों का कहना है कि कोई कुंवारी युवती मां बन गई और बदनामी के डर से उसने या उसके परिजनों ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कुत्ते नवजात को नोच कर खा गए।
विज्ञापन
इसी जगह फेंका गया नवजात - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी कस्बे के पास स्थित पोखर के पास कूडे़ के ढेर में 9 फरवरी को किसी ने नवजात बच्चे को फेंक दिया। कुत्ते उसे नोचकर खा गए। उसके बचे अवशेषों को खींचकर एक मकान के पास ले गए। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई और उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अवशेषों को दफना दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार नवजात के सिर और पैरों को कुत्ते खा गए थे। 9 फरवरी शाम तक धड़ और हाथ बचे हुए थे, जिसे कुत्ते नोच रहे थे और उसे खींचकर एक मकान में ले गए। लोगों ने कुत्तों को धड़ नोचते और खींचते हुए देखा तो उन्हें भगाया। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई। 

ग्रामीणों का कहना है कि कोई कुंवारी युवती मां बन गई और बदनामी के डर से उसने या उसके परिजनों ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। ग्रामीणों ने शव के अवशेषों को दफना दिया। इंसपेक्टर रणजीतसिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कुशलपाल सिंह ने जानकारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें